HomeबिलासपुरJEE-2 और CBSE 10वीं में वाइब्रेंट एकेडमी का दबदबा, 25 छात्रों ने...
spot_img

JEE-2 और CBSE 10वीं में वाइब्रेंट एकेडमी का दबदबा, 25 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए

spot_img
spot_img


बिलासपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहचान बना चुकी वाइब्रेंट एकेडमी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। JEE-2 (Main) और CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्था के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर पंचम वर्ष भी ऐतिहासिक परिणाम दर्ज किया है।

सचमीत सिंह खालसा


JEE-2 में सचमीत सिंह खालसा ने 99.99 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 65 प्राप्त कर संस्था, अभिभावकों और शहर का नाम रोशन किया। वहीं अन्य छात्रों में दिविज दुम्पाला (98.99%ile), सय्यम घोष (98.2%ile), सत्यम शर्मा (96%ile), गोपाल यादव (97%ile), श्रेयस तिवारी (97%ile), हिर्षिल साहू (95%ile) और भूषण साहू (95%ile) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
संस्था ने पिछले 5 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने की परंपरा को बरकरार रखा है। खास बात यह है कि बीते 4 वर्षों से JEE Advanced में भी राज्य की टॉप रैंक 1 वाइब्रेंट एकेडमी के ही छात्रों ने हासिल की है, और इस वर्ष भी छात्रों ने इस परंपरा को दोहराने का संकल्प लिया है।


वहीं CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी वाइब्रेंट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आराध्या दुबे, अभिषेक सिंह, श्लोक मिश्रा और अर्पिता चौधरी ने 98% अंक हासिल किए। इसके अलावा आस्था, अद्विता शर्मा, अंशिका यादव, आनंदिता साव और आरुष सोनी ने 97% अंक प्राप्त किए। कुल 25 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।


संस्था के ब्रांच हेड ने बताया कि वाइब्रेंट एकेडमी लगातार छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है, जिसका परिणाम हर वर्ष देखने को मिलता है। इस सफलता के लिए संस्था ने सभी शिक्षकों के योगदान को सराहा और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था के हेड ऑफिस कोऑर्डिनेटर रत्नेश केसरी, ब्रांच मैनेजर रोशन पांडे, एकेडमिक हेड अरविंद द्विवेदी सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS