Homeछत्तीसगढ़गरियाबंदओवरसीट और परमिट उल्लंघन पर गरियाबंद यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6...
spot_img

ओवरसीट और परमिट उल्लंघन पर गरियाबंद यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बसों पर 22,100 रुपये चालान

spot_img
spot_img


रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान, यात्री सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बस संचालकों पर सख्ती।


गरियाबंद। यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरसीटिंग और परमिट नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 6 यात्री बसों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।


जांच के दौरान पाया गया कि कई बसें निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर संचालित की जा रही थीं, जो यात्रियों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। वहीं कुछ बसें अधिकृत रूट और निर्धारित समय-सारणी के विपरीत संचालित होती मिलीं, जो परमिट शर्तों का उल्लंघन है।
यातायात पुलिस के अनुसार रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखने पर तत्काल शिकायत करें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा को लेकर इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS