Homeकोटाबेलगहना सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर पर वसूली, दुर्व्यवहार और धमकी...
spot_img

बेलगहना सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर पर वसूली, दुर्व्यवहार और धमकी देने के गंभीर आरोप

spot_img
spot_img

बिलासपुर/कोटा । बिलासपुर जिले के कोटा अनुविभाग अंतर्गत बेलगहना सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजर किरण मोगरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही है, और पैसे न देने पर गाली-गलौज, झूठे आरोप और कार्यवाही की धमकी दी जाती है।


पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी कोटा को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि सुपरवाइजर द्वारा निरीक्षण के दौरान जानबूझकर गलत आरोप लगाए जाते हैं। केंद्रों में अव्यवस्था, गंदगी और पोषण आहार में कमी जैसे आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है, जबकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न कार्यों जैसे सामग्री परिवहन, मंथली रिपोर्ट और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर उनसे जबरन पैसे वसूले जाते हैं। यहां तक कि सुपोषण चौपाल और टीए बिल की राशि का हिस्सा भी दबाव बनाकर लिया गया।
सबसे गंभीर आरोप 8 अप्रैल 2026 की घटना को लेकर है, जहां कार्यकर्ताओं से सुबह से लगातार काम लेने के बाद बिना भोजन के मीटिंग और अन्य ड्यूटी में लगाया गया। विरोध करने पर एक बुजुर्ग के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई, साथ ही झूठी FIR की धमकी भी दी गई।
कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें इस भय के माहौल से राहत दिलाई जाए, ताकि वे अपने कार्य को सुचारू रूप से कर सकें।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित कार्यकर्ताओं को कब तक न्याय मिल पाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS