Homeराजनीतिभाजयुमो का गांव चलो-बस्ती चलो अभियान आयोजित, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को...
spot_img

भाजयुमो का गांव चलो-बस्ती चलो अभियान आयोजित, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बाटे गए अभिनंदन पत्र

spot_img
spot_img

पथरिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा पथरिया मण्डल के नेतृत्व में नगर पंचायत पथरिया में गांव चलो-बस्ती चलो व युवा संपर्क का व्यापक अभियान आयोजित किया! जहाँ भाजयुमो मुंगेली जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने अगुवानी की, अभियान के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र सौंपा!


इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमिहीन कृषि सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना, नई स्टार्टअप नीति 2024-30 सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लाभार्थी हितग्राही और युवाओं को दी गई!

इस मौके पर भाजयुमो मुंगेली जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजना लाने वाला संगठन और सरकार है! आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ देशभर में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बालिकाओं का रुझान आज भाजपा के तरफ है! राकेश साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और जिससे लीडरशिप भी सामने आएगा!
कार्यक्रम के समापन में भारतीय जनता युवा मोर्चा पथरिया मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र बघेल ने आभार व्यक्त किया!!

पथरिया महाविद्यालय में युवा संपर्क के तहत युवा संवाद हुवा आयोजित-
भाजयुमो द्वारा वीरांगना अवन्ति बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया के छात्र-छात्राओं संग युवा संपर्क के तहत युवा संवाद किया और युवाओं से जुड़े योजनाओं के बारे में बताया साथ ही उनका फिटबैक लिया और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नेतृत्व करने की भावनाएं जगाई!!
इस गांव चलो-बस्ती चलो व युवा सम्पर्क व्यापक अभियान के कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू, भाजयुमो महामंत्री राजेन्द्र साहू मण्डल कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नारायण वर्मा, पथरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत, महामंत्री बलराम जायसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र बघेल, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रघु वैष्णव, भाजयुमो जिला मंत्री युगल राजपूत भाजयुमो मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश यादव, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि टीकाराम राजपूत, महेंद्र गुप्ता, बलदाऊ जायसवाल, राजकुमार बंजारे, योगानंद साहू, भास्कर राजपूत, पीयूष साहू, शुभम मिश्रा सहित अन्य पथरिया मण्डल के कार्यकर्तागण मौजद रहे इन्होंने हितग्राहियों से सीधा संवाद किया!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS