Homeबिलासपुरबजट में सर्वहारा समाज को खास तवज्जो : रौशन सिंह
spot_img

बजट में सर्वहारा समाज को खास तवज्जो : रौशन सिंह

spot_img
spot_img


बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेषकर सर्वहारा और आम जनता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं से भरा हुआ है। इससे प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
रौशन सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने का है, और यह बजट उसी दिशा में एक मजबूत संकल्प के रूप में सामने आया है। बजट में की गई घोषणाएं रोजगार, कृषि और बुनियादी विकास को नई गति देंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS