Thursday, February 19, 2026
Homeबिलासपुरपिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, टिकेश्वर कौशिक बने...
spot_img
spot_img

पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, टिकेश्वर कौशिक बने जिला महामंत्री


बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बिलासपुर शहर में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत की गई।


भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए टिकेश्वर कौशिक को जिला महामंत्री का नवीन दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर टिकेश्वर कौशिक ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सतत सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा समाज के अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad