Homeबिलासपुरसिलपहरी में उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश,,,,,,कंपनी...
spot_img

सिलपहरी में उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश,,,,,,कंपनी प्रबंधन को सौंपा सामूहिक निवेदन पत्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

spot_img
spot_img

बिलासपुर। ग्राम सिलपहरी स्थित नचिकेता पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड एवं अग्रवाल स्ट्रक्चर उद्योग से फैल रहे प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन को सामूहिक निवेदन पत्र सौंपा। यह पहल ग्राम सरपंच टीकाराम यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस और तत्काल कदम उठाने की मांग की।


ग्रामीणों का आरोप है कि उद्योगों से लगातार निकल रहे धुएं, राख (डस्ट) और अत्यधिक शोर से गांव का वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, वहीं खेती-बाड़ी और पेयजल स्रोत भी प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं।


इस संबंध में ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधक को 15 दिनों का समय दिया है ताकि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उचित उपाय किए जा सकें। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
मौके पर सरपंच टीकाराम यादव ने कहा कि ग्रामवासियों का स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की है कि उद्योगों का तत्काल निरीक्षण कर प्रदूषण मानकों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को प्रदूषण से राहत मिल सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS