Homeखेलछत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में आदित्य सिंह का दबदबा, गोल्ड जीतकर बनाया...
spot_img

छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में आदित्य सिंह का दबदबा, गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

spot_img
spot_img


रायपुर । रायपुर में 3 जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर के हेमूनगर निवासी आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।
ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता के 94 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य सिंह ने 160 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


इस शानदार प्रदर्शन के साथ आदित्य सिंह ने जूनियर वर्ग में नया राज्य रिकॉर्ड भी कायम किया। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे बिलासपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।
आदित्य सिंह पिछले लगातार तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य में ओपन जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतते आ रहे हैं। उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन ने उन्हें राज्य के शीर्ष पावर लिफ्टरों में शामिल कर दिया है।
इस सफलता के परिणामस्वरूप आदित्य सिंह का चयन जूनियर ओपन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप, जो मार्च 2026 में गुजरात में आयोजित होगी ।
बिलासपुर वासियों और खेल प्रेमियों में आदित्य सिंह की इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS