Homeबिलासपुरएसएसपी रजनेश सिंह का थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्यों...
spot_img

एसएसपी रजनेश सिंह का थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्यों पर पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

spot_img
spot_img

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर समस्याएँ सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


सीसीटीएनएस कक्ष, रीडर शाखा, विवेचक कक्ष व मालखाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों के प्रभावी निराकरण पर उप निरीक्षक अमृत साहू सहित एएसआई मस्तराम कश्यप, एएसआई विष्णु साहू, वरिष्ठ आरक्षक वीरेंद्र राजपूत एवं मालखाना प्रभारी को कैश रिवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
थाना क्षेत्र में सख्त कार्यवाही के तहत हालिया अवधि में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई, 32 प्रकरणों में चालान व 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। विगत 3 दिनों में 20 गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई की गई।
उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS