Homeबिलासपुररौशन सिंह बने भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
spot_img

रौशन सिंह बने भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

spot_img
spot_img

बिलासपुर। भाजयुमो के सक्रिय युवा नेता रौशन सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता, निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रौशन सिंह लंबे समय से भाजयुमो व भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी नियुक्ति से बिलासपुर सहित पूरे संभाग में युवाओं में उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति पर रौशन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं विधायक अमर अग्रवाल का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS