Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिप्रदीप कौशिक बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष
spot_img

प्रदीप कौशिक बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू द्वारा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में प्रदीप कौशिक को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि प्रदीप कौशिक अपने दायित्व का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad