Homeछत्तीसगढ़जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल – 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का...
spot_img

जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल – 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी

spot_img
spot_img

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार –

निरीक्षक राहुल तिवारी – थाना प्रभारी कोनी से स्थानांतरित होकर प्रभारी, पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाए गए।
निरीक्षक भावेश शेन्डे – पुलिस सहायता केंद्र मोपका से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी कोनी बनाए गए।
निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी – थाना प्रभारी सीपत से रेंज सायबर थाना, बिलासपुर में पदस्थ।
निरीक्षक राजेश मिश्रा – रेंज सायबर थाना से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी सीपत बनाए गए।
उप निरीक्षक राज सिंह – चौकी प्रभारी बेलगहना से थाना प्रभारी पचपेड़ी बनाए गए।
उप निरीक्षक श्रवण टंडन – थाना प्रभारी पचपेड़ी से थाना सरकंडा में पदस्थ।
उप निरीक्षक अवधेश सिंह – थाना सरकंडा से चौकी प्रभारी मल्हार बनाए गए।
उप निरीक्षक ओंकारधर दीवान – चौकी प्रभारी मल्हार से प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र मोपका बनाए गए।
उप निरीक्षक हेमंत सिंह – महिला थाना से चौकी प्रभारी बेलगहना बनाए गए।
उप निरीक्षक गणेश महिलांगे – थाना मस्तुरी से थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ।
उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी – थाना सिटी कोतवाली से रक्षित केंद्र बिलासपुर में स्थानांतरित।
स.उ.नि. भानू पात्रे – रक्षित केंद्र से थाना अ.जा.क. में पदस्थ।
स.उ.नि. संतोष चतुर्वेदी – थाना हिरी से रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ।

आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।

स्थानांतरण का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करना और कार्यकुशलता में वृद्धि लाना बताया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS