Friday, February 20, 2026
Homeक्राइमथाना सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई — जुआ व असामाजिक तत्वों पर...
spot_img
spot_img

थाना सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई — जुआ व असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया, जिनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।



इसके साथ ही क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी —

1. देवराज यादव पिता चैतराम यादव (22 वर्ष), साकिन कुदुदण्ड, एसबीटी कॉलेज के सामने, थाना तोरवा


2. सौरभ सिंह पिता विनोद सिंह (29 वर्ष), साकिन विकास नगर, थाना सिविल लाइन


3. सतीश साहू पिता गेंदराम साहू (25 वर्ष), साकिन भरनी, थाना सकरी


4. वेदप्रकाश कौशले पिता चैतराम कौशले (42 वर्ष), साकिन कुदुदण्ड, पंप हाउस के पास


5. अभिषेक एक्का पिता अलेक्जेंडर (32 वर्ष), साकिन मंगला मेन रोड, कमल डीजे के पास


6. बल्लू सूर्यवंशी पिता अर्जुन सूर्यवंशी (46 वर्ष), साकिन कुदुदण्ड, पंप हाउस के पास



शांति भंग करने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई —

1. दीपू यादव पिता नरेश यादव (40 वर्ष), साकिन मिनोचा कॉलोनी, थाना सिविल लाइन


2. आकाश राव उर्फ टिल्लू पिता सुनीत राव (23 वर्ष), साकिन मिनी बस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन


3. आदित्य सिंगरौल पिता श्रवण सिंगरौल (19 वर्ष), साकिन मंगला धुरीपारा, थाना सिविल लाइन


4. सिद्धार्थ यादव उर्फ सिब्बू पिता स्व. संतोष यादव (19 वर्ष), साकिन मिनी बस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन



पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad