Homeबिलासपुरराज्य स्थापना दिवस पर 17 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा नए...
spot_img

राज्य स्थापना दिवस पर 17 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा नए घर का तोहफा

spot_img
spot_img

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस इस बार बिलासपुर जिले के हजारों परिवारों के लिए खुशियों का पर्व लेकर आएगा। राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के 17 हजार 839 हितग्राहियों को अपने नए घरों की सौगात मिलेगी।

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के अटल नगर में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 3.5 लाख से अधिक हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में बिलासपुर जिले के हितग्राही भी शामिल होंगे।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों को दीयों, रंगोली और पारंपरिक सजावट से सजाया जाएगा। लाभार्थियों को “खुशियों की चाबी”, आभार पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी रोजगार सहायकों और आवास मित्रों को दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS