Homeबिलासपुरश्री रामलला दर्शन योजना : संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के...
spot_img

श्री रामलला दर्शन योजना : संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु हुए शामिल

spot_img
spot_img

बिलासपुर। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को बिलासपुर संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेन में संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए, जिनमें बिलासपुर जिले के 225 श्रद्धालु शामिल हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक गाजे-बाजे, नृत्य और तिलक लगाकर श्रद्धालुओं को विदा किया गया।

श्रद्धालु अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन करेंगे। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा ट्रैवल पैकेज प्रदान किया गया है, जिसमें यात्रा, ठहरने, नाश्ते, भोजन एवं मंदिर दर्शन की व्यवस्था शामिल है। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों की टीम भी यात्रा के दौरान मौजूद रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS