Friday, April 17, 2026
Homeक्राइमरिवर व्यू के पास दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से अपराध...
spot_img

रिवर व्यू के पास दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से अपराध दर्ज

बिलासपुर। शहर के रिवर व्यू क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अपने मित्रों के साथ घूमने निकले थे, तभी लाला राजक और संदीप कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस पर प्रार्थी के साथ मौजूद नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के बीच उक्त दोनों युवकों से विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है। लाला राजक की शिकायत पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1265/25, धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक एवं संदीप कश्यप के विरुद्ध भी समान धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दो युवक विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

झगड़े में शामिल युवकों के पैरों में चोटें आई हैं, जिससे वे चलने में असमर्थ हो गए। पुलिस ने घायलों का तत्काल उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण करवाया है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad