Homeछत्तीसगढ़बस्तर के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मिल रहा सुनहरा अवसर...
spot_img

बस्तर के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मिल रहा सुनहरा अवसर – अरुण साव

spot_img
spot_img


कांकेर। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बस्तर ओलंपिक-2025 के विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में खेल ध्वज फहराया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अरुण साव ने तीरंदाजी, व्हॉलीबॉल और रिले रेस में सांकेतिक रूप से भाग लेकर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मौके पर ही गोविंदपुर खेल मैदान में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की थी, जो अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जहां 1 लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था, वहीं इस वर्ष रिकॉर्ड 3 लाख 91 हजार खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के खिलाड़ी अपनी अनुशासित खेल भावना और टीमवर्क के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा 8 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम में विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि कांकेर जिले में पखांजूर से नरहरपुर तक खेलों का उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुआ बस्तर ओलंपिक अब वृहद रूप ले चुका है, जो ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों को नया मंच प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS