Friday, February 20, 2026
Homeक्राइमअवैध जुआ पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 09 आरोपी गिरफ्तार,...
spot_img
spot_img

अवैध जुआ पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 09 आरोपी गिरफ्तार, ₹69,300 नगद, 03 कारें और 10 मोबाइल जब्त

बिलासपुर।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में दबिश दी।

मौके पर कुछ व्यक्ति रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की।

पुलिस ने मौके से ₹69,300 नगद, 03 कारें एवं 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —
गिरीश कश्यप, उधो कश्यप, मनोज कश्यप, मिश्रीलाल कश्यप, कमलेश कश्यप, चन्द्रकांत शर्मा, संतोष कश्यप, राम पटेल एवं विजय सिंह ठाकुर — सभी बिलासपुर निवासी हैं।

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी एवं विधिवत कानूनी कार्यवाही की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना कोटा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम मानी जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad