Homeकोटाखनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई — 5 हाइवा सहित 9...
spot_img

खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई — 5 हाइवा सहित 9 वाहन जब्त

spot_img
spot_img


बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अमले द्वारा मंगला, पाटबाबा, लोखड़ी, तुरकाडीह, निरतु, घुटकू, लमेर, लारीपारा, लोफंदी, कछार, ढेका, दर्रीघाट और लावर क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध रेत और खनिज परिवहन करते वाहन पकड़े गए।

लमेर-लारीपारा क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर-ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिन्हें थाना कोनी और कोटा की अभिरक्षा में रखा गया है।
लोफंदी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्राली रेत जप्त कर थाना कोनी में रखा गया।
ढेका, दर्रीघाट और लावर क्षेत्र में रेत, चूनापत्थर, डस्ट और गिट्टी का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा वाहन पकड़े गए, जिन्हें खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है।

कुल 09 वाहनों को खनिज नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर खनिज विभाग ने जप्त कर लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS