Homeक्राइमअवैध शराब बिक्री पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार –...
spot_img

अवैध शराब बिक्री पर पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार – 14.5 लीटर महुआ शराब जप्त

spot_img
spot_img

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के तहत पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1160 बताई गई है।

थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेल्हा निवासी संजू कुमार चतुर्वेदी पिता छोटकू राम भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान शराब बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

थाना प्रभारी पचपेड़ी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS