Friday, February 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने रायगढ़, जांजगीर और सक्ति जिले की न्यायालयों...
spot_img
spot_img

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने रायगढ़, जांजगीर और सक्ति जिले की न्यायालयों का किया निरीक्षण

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा निरीक्षण हेतु रायगढ़ पहुंचे। रायगढ़ से वापसी के समय उनके द्वारा खरसिया, सक्ती न्यायालय के साथ ही जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का भी निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उच्च न्यायालय में दीपावली पर्व के अवकाश चल रहे हैं। अवकाश के दौरान भी मुख्य न्यायाधीश द्वारा विभिन्न जरूरी प्रकरणों पर सुनवाई की जा रही है तथा सुदृढ व सुचारू न्यायालयीन व्यवस्था हेतु विभिन्न न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय, रायगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित थे। विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश सिन्हा द्वारा पूर्व में भी जिला रायगढ़ का निरीक्षण किया जा चुका है। पूर्व निरीक्षण में पायी गयी कमियों के निराकरण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

मुख्य न्यायाधीश ने रायगढ़ में अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की। अधिवक्ताओं द्वारा उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया गया। तदुपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके न्यायालय में पुराने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और जन प्रकरणों की नियमानुसार निराकृत करने के निर्देश दिये गये।

इसके बाद उनके द्वारा सिविल कोर्ट खरसिया के कोर्ट भवन का निरीक्षण किया गया। खरसिया में जनके द्वारा अधिवक्ताओं से मां की गई। न्यायिक अधिकारियों की भी बैठक ली गई। पार्किंग में उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये।

इसके उपरांत सक्ती न्यायालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी न्यायालयों की शाखाओं का अवलोकन किया गया तथा सभी व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। अधिवक्तामणों द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया।

अंत में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारीगणों को न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। न्यायालय भवन में साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया। अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे तथा उनसे चर्चा की गई।

औचक निरीक्षण में मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एमवी एलएन सुबहमन्यन एवं प्रोटोकॉल ऑफिसर आर. एस. नेगी भी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा के निरंतर प्रयासों से राज्य की न्यायालयीन व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad