Homeछत्तीसगढ़स्काउट्स एवं गाइड्स ने जज्बा वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर किया वस्त्रदान
spot_img

स्काउट्स एवं गाइड्स ने जज्बा वेलफेयर सोसायटी के साथ मिलकर किया वस्त्रदान

spot_img
spot_img

जरूरतमंदों के बीच दीपावली की खुशियाँ बाँटीं

बिलासपुर। दीपावली के पावन अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बिलासपुर ने जज्बा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से मुर्राभाठा क्षेत्र में वस्त्रदान एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक खुशियाँ पहुँचाना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय टांडे और राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ गाइडर श्रीमती पुष्पा शर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह के सहयोग से स्काउट-गाइड सदस्यों ने क्षेत्र के गरीब परिवारों तक पहुँचकर बच्चों को कपड़े एवं खाने हेतु प्रसाद वितरित किया।

जज्बा वेलफेयर सोसायटी की ओर से संजय मतलानी ने समाज सेवा के इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्काउट-गाइड के मानवीय प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में रोवर स्काउट लीडर सूर्यकांत खूंटे, गाइड काम्या मरकाम, खूशबू पटेल, प्राची बर्मन, प्रकाश साहू, दिव्य दास, आकृति सिंह सहित जिले के स्काउट-गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS