Homeबिलासपुरकांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने डॉ. चरणदास महंत का सहयोगियों सहित किया...
spot_img

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने डॉ. चरणदास महंत का सहयोगियों सहित किया स्वागत

spot_img
spot_img

प्रभात राय बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आज बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ डॉ. महंत से भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने डॉ. चरणदास महंत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

स्वागत एवं मुलाकात के दौरान मोहन जायसवाल, महेश मिश्रा, पंडित जितेन शर्मा, जीतू राहुल गोरख, संजय गोयल, शुभम श्रीवास, प्रहलाद साहू, विनोद साहू, श्याम सुंदर चौहान, मुकेश अग्रवाल, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, हृदयेश कश्यप, सुखदेव तिवारी, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, मंगल वाजपेई, कामरान खान, बंटी खान, धर्मेंद्र सोनी, विनोद यादव, कृष्णा श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS