प्रभात राय बिलासपुर। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, छत्तीसगढ़ के हर ज़िले में सबसे ज्यादा धान की खेती होती है. इसे लेकर नई सोच के साथ धान की बलियों से राखी बनाई जा रही हैं. दिव्या डहरिया ने कलात्मक विचार से धान से राखी बनाई है, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं दिव्या डहरिया ने कहा कि धान से राखी बनाने के लिए हमारी टीम के हर महिला मिलकर मेहनत करती है एक राखी के बनाने में मेहनत और बहुत समय लगता है. इसलिए उन्होंने बाजार में एक राखी की कीमत 50 रुपये रखी है. धान से पहली बार राखी बनाई गई हैं. दिव्या ने कहा कि इसमें सिर्फ धान की बालियों से राखियों का निर्माण किया गया है. दिव्या ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बिक्री होने पर अगले वर्ष अधिक मात्रा में राखियां बनाई जाएंगी दिव्या डहरिया ने बताया कि धान की बनी राखी शुम होता है दिव्या डहरिया ने बताया कि धान की राखी के साथ साथ फैंसी रेशमी, मौली धागा से भी होम मैड बनाया जाता है अगर किसी को राखी लेना है तो संपर्क कर सकते हैं -+91 81038 98303
















