प्रभात राय बिलासपुर । बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज के अमर गीतों का जादू एक बार फिर बिलासपुर के संगीत प्रेमियों को सुनने मिला। रविवार को लखीराम ऑडिटोरियम, बिलासपुर में “वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज” के नाम से प्रसिद्ध कोलकाता के गायक बिजय अजीज अपनी विशेष संगीतमय प्रस्तुति दिये।
कार्यक्रम में बिजय अजीज स्वर्गीय मोहम्मद अजीज द्वारा गाये गए लोकप्रिय और सदाबहार गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत किये। आयोजन को लेकर शहर के संगीत प्रेमियों में खास उत्साह देखा गया।।
आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी श्रीमति रेवती यादव जी शिव सेना जिला अध्यक्ष महिला मौजूद रही।
इस संगीतमय आयोजन को सफल बनाने के लिए न्यू सिंगिंग ग्रुप बिलासपुर के सदस्य एवं शहर के संगीत प्रेमी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए सभी सदस्यों का अभिवादन किया। इनमें दीपक मिश्रा, संजीव श्रीवास, वीरेंद्र गहवई, योगेश पांडेय, श्रुति, सादिक, कृष्णा तिवारी, नरेंद्र सिंह चंदेल सहित सभी गीत संगीतप्रेमी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम मोहम्मद अजीज के प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार संध्या साबित हुई,एंव कार्यक्रम में उपस्थित सभी शहरवासियों का सफल बनाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
















