प्रभात राय बिलासपुर ।सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिरगिट्टी के छात्र-छात्राओं ने श्री पद्मश्री स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल अंडर -15 खो-खो टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में बालक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विनर का खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।
दोनों टीमों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीमवर्क, मेहनत और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिरगिट्टी के प्राचार्य(डॉ. मुकेश रंजन सिंह), शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों और पी.टी.ई. को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बालक टीम – विजेता
लड़कियों की टीम – उपविजेता
यह उपलब्धि पूरे सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिरगिट्टी परिवार के लिए गर्व का क्षण है।








