Homeबिलासपुर7 से 9 अगस्त तक राघवेन्द्र सभा भवन में तीन दिवसीय महिला...
spot_img

7 से 9 अगस्त तक राघवेन्द्र सभा भवन में तीन दिवसीय महिला उद्यमिता एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

spot_img
spot_img


प्रभात राय बिलासपुर। सक्षम नारी कल्याण सशक्तिकरण संस्था के तत्वावधान में 7, 8 एवं 9 अगस्त को राघवेन्द्र सभा भवन, बिलासपुर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं एग्जिबिशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 7 अगस्त को होगा।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों तथा हस्तशिल्प कला से जुड़ी महिलाओं को अपनी प्रतिभा, उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने एवं बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कार्यों को पहचान दिलाने तथा अन्य महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
तीनों दिनों में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी एवं गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभा मूर्ति, रिकु सिंह देव, रुबी सलूजा, मिस मजूला विश्वास, जी. रुपल, पूनम तावड़कर, कामिनी स्वर्णकार, एम. राजेश्वरी, दिव्या डहरिया, महारानी एवं सक्षम नारी कल्याण सशक्तिकरण संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS