Homeबिलासपुरमाँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के...
spot_img

माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

spot_img
spot_img


प्रभात राय बिलासपुर। माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत न्यू कोऑपरेटिव भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, नीम, बरगद, पीपल, बेल एवं जामुन सहित कुल 15 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की मातृशक्ति प्रभारी शशि गुप्ता, रविता निर्मलकर, राम कुमारी यादव, उमा यादव, आरती केवट, लता देवांगन एवं सावित्री केवट ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव संकर्षण शरण (गुरुजी) ने इस पुनीत एवं पर्यावरण हितैषी कार्य के लिए सभी सहभागी सदस्यों को साधुवाद देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS