Tuesday, August 4, 2026
Homeबिलासपुरघंटों बिजली बंद से सिरगिट्टी परिक्षेत्र की जनता हो रही परेशानी
spot_img

घंटों बिजली बंद से सिरगिट्टी परिक्षेत्र की जनता हो रही परेशानी

प्रभात राय बिलासपुर । अब तक बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सिमटी थी। लेकिन अब कटौती का दायरा जिला मुख्यालय तक आ पहुंचा है। सिरगिट्टी परिक्षेत्र मे बीते 24 घंटे में इतनी बार बिजली हर आधे व एक घंटे पर काटी गई रात के वक्त 4 घटे बिजली बंद थे जिससे आम जनता को परेशानिया का सामना करना पड़ रहा है भीषण गर्मी और उमस के रात बार-बार बिजली गुल होती रही। कारण पता करने के लिए उपभोक्ताओं के फोन बजते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने फोन नहीं उठाते है सिरगिट्टटी परिक्षेत्र में आम जनता का कहना है कि लाईट की समस्या इतनी बढ़ चुका है कि बच्चों का पढ़ाई से लेकर दिन चर्या में बदलाव हो गया है क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। प्रतिदिन कई बार विद्युत कटौती की जा रही है। हवा चलते ही यहां की बिजली बंद कर दी जाती है। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। नगर में मानसून के आने से पहले ही विभाग के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य कराया जाता है, ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की समस्या न हो, परन्तु इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली विभाग से बार-बार लोडशेडिंग के नाम पर बिजली काटे जाने से परेशान हैं। दिन में कई बार बिजली की कटौती की जा रही है, जिसमें कभी-कभी आधा घण्टा या उससे अधिक समय तक के लिए बिजली गुल कर दिया जाता है। अब देखनी वाली बात ये है कि आम जनता को आने वाले दिनो मे बिजली बंद की समस्या झेलना पड़ेगा या विभाग जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करेगा जिससे बिजली गुल ना हो ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad