Homeबिलासपुरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजयुमो जिला महामंत्री राज कमल कश्यप
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजयुमो जिला महामंत्री राज कमल कश्यप

spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजयुमो जिला महामंत्री राज कमल कश्यप
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर के जिला महामंत्री राज कमल कश्यप ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान राज कमल कश्यप ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश और बिलासपुर जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने युवाओं के हितों, संगठन की गतिविधियों और क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राज कमल कश्यप ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS