Homeबिलासपुरसिरगिट्टी में धूमधाम से निकली प्रभु श्री जगन्नाथ जी की बाहुड़ा यात्रा,...
spot_img

सिरगिट्टी में धूमधाम से निकली प्रभु श्री जगन्नाथ जी की बाहुड़ा यात्रा, हजारों भक्त हुए शामिल

spot_img
spot_img

बिलासपुर । आस्था और भक्ति के प्रतीक प्रभु श्री जगन्नाथ जी महाराज की बाहुड़ा यात्रा आज युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में महिमा नगर, सिरगिट्टी से बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

गुंडिचा मंदिर में 9 दिन के प्रवास के बाद आज 24 जुलाई 2026, दोपहर 2:30 बजे प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा जी को भव्य रथों पर विराजमान कर वापसी यात्रा प्रारंभ की गई। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। “जय जगन्नाथ” के जयकारों और भजन-कीर्तनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा का प्रमुख आकर्षण ओड़िशा की सांस्कृतिक झलक देने वाला पारंपरिक वाद्य यंत्रों का गायन रहा। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, झांकियां और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यात्रा में शामिल होकर भक्तों ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS