Homeकोटाघोंघा जलाशय के वेस्ट वेयर पर निर्माण कार्य बना हादसे का सबब,...
spot_img

घोंघा जलाशय के वेस्ट वेयर पर निर्माण कार्य बना हादसे का सबब, जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

spot_img
spot_img

कोटा (बिलासपुर)। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आने वाले घोंघा जलाशय कोरी डैम के वेस्ट वेयर पर चल रहा निर्माण कार्य आम लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। निर्माणाधीन स्थल पर कॉलम के लिए निकला सरिया खुले रूप में बाहर दिखाई दे रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में घोंघा जलाशय कोरी डैम का वेस्ट वेयर ओवरफ्लो होने पर बड़ी संख्या में पर्यटक और पिकनिक मनाने वाले यहां पहुंचते हैं। ऐसे में खुले सरिए और असुरक्षित निर्माण कार्य के कारण दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ गई है।

आरोप है कि जल संसाधन विभाग और संबंधित ठेकेदार ने केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली है, जबकि निर्माण स्थल की घेराबंदी, सुरक्षा बैरिकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। यदि कोई पर्यटक या स्थानीय नागरिक दुर्घटना का शिकार होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—यह बड़ा सवाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग तत्काल निर्माण स्थल को पूरी तरह सुरक्षित करे, खुले सरियों को ढके, मजबूत बैरिकेडिंग लगाए तथा पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। विभाग की यह लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

अब देखना होगा कि जल संसाधन विभाग समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करता है या फिर किसी हादसे के बाद कार्रवाई की औपचारिकता निभाई जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS