Homeबिलासपुरदेशहा यादव समाज बेलमुंडी–अमसेना परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन, मेधावी विद्यार्थियों...
spot_img

देशहा यादव समाज बेलमुंडी–अमसेना परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

spot_img
spot_img


बिलासपुर। देशहा यादव समाज बेलमुंडी–अमसेना परिक्षेत्र का पुनर्गठन एवं निर्वाचन कार्यक्रम जिला पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संबलपुरी में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।


कार्यक्रम का संचालन देशहा यादव समाज के जिला अध्यक्ष टीकाराम यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मनीराम यादव, जसवंत यादव, धन्नू यादव, रामचंद्र यादव, मनेंद्र यादव, घुराउ यादव, अमित यादव, जिला महासचिव विजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सरजू यादव, संगठन उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, जिला प्रवक्ता लालजी यादव सहित नरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, भागवत यादव, अशोक यादव, मनोज यादव, बहुरन यादव, गोपाल यादव, जितेंद्र यादव एवं डॉ. घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें:
अध्यक्ष – बिरज यादव
उपाध्यक्ष – राजकुमार यादव
सचिव – रौनक यादव
सह-सचिव – सुनील यादव
कोषाध्यक्ष – नरेन्द्र यादव
को सर्वसम्मति से चुना गया।
मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रहा। स्वर्गीय मनहरण यादव (मुन्ना) की स्मृति में डॉ. घनश्याम यादव (सकर्रा) द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षा को समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार बताते हुए प्रतिभाओं के सम्मान को प्रेरणादायी पहल बताया।
समाज हित में कार्य करने का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिरज यादव ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS