Homeबिलासपुरसड़क हुआ कीचड़ में तब्दील, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों को हो रही है...
spot_img

सड़क हुआ कीचड़ में तब्दील, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों को हो रही है परेशानी

spot_img
spot_img

प्रभात रॉय बिलासपुर।ग्राम पंचायत कोरमी क्षेत्र के दैहान मोहल्ला में आवाजाही के लिए ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों को इन दिनों काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से शुरू हुई बारिश के कारण मुख्य सड़क से आने-जाने का लगभग 2 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है।

बताते चलें कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को प्रतिदिन इसी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार बच्चे फिसलकर कीचड़ में गिर जाते हैं। ड्रेस गंदी हो जाने के कारण उन्हें विद्यालय में प्रवेश पाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस जर्जर सड़क को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।

रहवासियों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण शासकीय चावल की गाड़ी को भी आने-जाने में भारी दिक्कत होती है, जिससे हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पाता और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, या फिर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य कराकर ग्रामीणों को इस समस्या से राहत दिलाएंगे? इसका जवाब आने वाला समय ही बताएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS