Homeकोटाजिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई - झालमुली बांटकर मनाया जीत...
spot_img

जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई – झालमुली बांटकर मनाया जीत का जश्न

spot_img
spot_img

कोटा । भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल और असम में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा कोटा मंडल द्वारा कोटा नाका चौक में जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


इस अवसर पर भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को मीठा एवं झालमुली खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।


कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री साहू, कोटा मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना यादव, दुर्गेश साहू, लखन साहू, भागवत साहू सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS