बिलासपुर। संकट मोचन सेवा समिति सिलपहरी के तत्वावधान में सांस्कृतिक विरासत भोजली पर्व को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से गौरवशाली चतुर्थ वर्ष भोजली प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 29 अगस्त 2026, शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मैदान परिसर, सिलपहरी में किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से सांस्कृतिक लोक कार्यक्रम के साथ होगी। दोपहर 12 बजे से भोजली प्रतियोगिता के लिए पंजीयन तथा शाम 5 बजे भोजली विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भोजली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4101 रुपये, द्वितीय 3001 रुपये, तृतीय 2101 रुपये, चतुर्थ 1501 रुपये तथा सातवां पुरस्कार 1001 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के सभी वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक टीकाराम यादव (सरपंच सिलपहरी) हैं। उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, महासचिव हिरन पाल, कोषाध्यक्ष खाती पटेल, सचिव किशोर पटेल (नंदी ठेकेदार) एवं सहसचिव राजेश पटेल सहित समिति के पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भोजली पर्व एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की है।








