Tuesday, August 4, 2026
Homeकोटाजिला देशहा यादव समाज एवं परिक्षेत्र देशहा यादव समाज कोटसागर–कोटा की नई...
spot_img

जिला देशहा यादव समाज एवं परिक्षेत्र देशहा यादव समाज कोटसागर–कोटा की नई कार्यकारिणी का गठन


कोटा/बिलासपुर। जिला देशहा यादव समाज, जिला बिलासपुर एवं परिक्षेत्र देशहा यादव समाज, कोटसागर–कोटा की महत्वपूर्ण बैठक समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दोनों समितियों का गठन किया गया तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


जिला बिलासपुर बांसगीत समिति का गठन
बैठक में जिला बिलासपुर बांसगीत समिति के लिए गेंदराम यादव (देवरीखुर्द) को संरक्षक, परस यादव को अध्यक्ष, दल्लू यादव, मुकुंदा यादव एवं गणेश यादव को उपाध्यक्ष, रामअवतार (नाना) यादव को महासचिव, भिखु यादव को कोषाध्यक्ष तथा शालिकराम यादव, जैतराम यादव एवं महेशराम यादव को सह सचिव चुना गया।


परिक्षेत्र देशहा यादव समाज, कोटसागर–कोटा की कार्यकारिणी
परिक्षेत्र देशहा यादव समाज, कोटसागर–कोटा के लिए रहस यादव को अध्यक्ष, रामेश्वर यादव, कमलेश यादव, जनक यादव, उमराव यादव, संजय यादव एवं गिरजाशंकर यादव को उपाध्यक्ष, नंदकुमार यादव को महासचिव, रामकुमार यादव को कोषाध्यक्ष, जुड़ावन यादव को उप-कोषाध्यक्ष, अक्षत यादव एवं राकेश यादव को प्रचार सचिव तथा अम्मेलाल यादव को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष धन्नू यादव (पूर्व टीआई), संभागीय महासचिव जशवंत लाल यादव, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, जिला देशहा यादव समाज के अध्यक्ष टीकाराम यादव, महासचिव विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, कार्यकारिणी सदस्य मंजीत यादव सहित महिला पदाधिकारी मीना यादव, श्यामा बाई यादव, मनीषा यादव, ललिता यादव, पूर्णिमा यादव, माया यादव एवं सोनू यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा बांसगीत समिति एवं समाज के बड़ी संख्या में सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के अंत में नवगठित दोनों समितियों के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि “एकता, संगठन और संस्कार ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।” कार्यक्रम का समापन “जय श्रीकृष्ण” एवं “राधे–राधे” के जयघोष के साथ हुआ।

spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad