Homeकोटा15 दिन से टूटी मेन लाइन, कृषि मंडी कोटा में हादसे का...
spot_img

15 दिन से टूटी मेन लाइन, कृषि मंडी कोटा में हादसे का खतरा; विद्युत विभाग बना मूकदर्शक

spot_img
spot_img


कोटा (बिलासपुर)। कृषि मंडी कोटा में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंडी क्षेत्र में मेन बिजली लाइन का तार पिछले लगभग 15 दिनों से टूटा हुआ है, लेकिन बार-बार जानकारी दिए जाने के बावजूद विभाग अब तक उसे जोड़ नहीं पाया है। इससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।


कृषि मंडी परिसर और उसके आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में खुले या टूटे हुए बिजली के तार लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में यह जोखिम और बढ़ जाता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो टूटी हुई लाइन की मरम्मत की गई और न ही सुरक्षा के लिए कोई अस्थायी व्यवस्था की गई। विभाग की इस उदासीनता से लोगों में भारी नाराजगी है।
नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन की मरम्मत नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना हुई, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS