Homeकोटाखबर के बाद जागा जल संसाधन विभाग, घोंघा जलाशय के निर्माण स्थल...
spot_img

खबर के बाद जागा जल संसाधन विभाग, घोंघा जलाशय के निर्माण स्थल पर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और तार फेंसिंग

spot_img
spot_img

कोटा (बिलासपुर)। कोरी डैम घोंघा जलाशय के वेस्ट वेयर पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद आखिरकार संबंधित विभाग और ठेकेदार हरकत में आ गए हैं। खबर के प्रकाशन के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग (बैरिकेडिंग) लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि निर्माण स्थल पर पहले किसी प्रकार की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के हादसे का खतरा लगातार बना हुआ था। बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग जलाशय क्षेत्र में पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई थी।

समाचार सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और ठेकेदार द्वारा निर्माण स्थल के आसपास तार फेंसिंग लगाकर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने की पहल की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह व्यवस्था नहीं की जाती तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS