Homeकोटाभाजपा आईटी सेल बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित, चंद्रकांत अग्रवाल बने...
spot_img

भाजपा आईटी सेल बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित, चंद्रकांत अग्रवाल बने जिला सह संयोजक

spot_img
spot_img


कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं प्रदेश आईटी सेल के नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण की आईटी सेल जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।


नवगठित जिला कार्यकारिणी में चंद्रकांत अग्रवाल को जिला सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि चंद्रकांत अग्रवाल अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं समर्पण के बल पर आईटी सेल को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को डिजिटल माध्यमों से प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS