Tuesday, August 4, 2026
Homeकोटाशिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य: सूरज साधेलाल भारद्वाज
spot_img

शिक्षा से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य: सूरज साधेलाल भारद्वाज

कोटा । विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई वितरित कर तथा पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, सरस्वती वंदना एवं राजगीत के साथ हुई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करना चाहिए।

मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री एवं गणवेश वितरित किए और छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें प्रदान कीं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि सुलेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

प्राचार्य आशा दत्ता ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति और नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया तथा अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

oplus_0

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad